Homeखास खबरे,
अमेरिकी प्रशासन इजरायल को देगा 38 अरब डॉलर की मदद, अरब देशों की उड़ी नींद

वाशिंगटन। अमेरिका अगले 10 साल तक इजरायली सेना को 38 अरब डॉलर की मदद करेगा। बताया जा रहा है कि अमेरिकी प्रशासन में ये सोच बनी है कि अमेरिका का अरब देशों से बेहतर संबंध होना चाहिए लेकिन कमजोर इजरायल की कीमत पर संबंधों को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। अमेरिकी गृह विभाग के मुताबिक इजरायल को ये मदद प्रति वर्ष 3.8 अरब के रूप में दी जाएगी। बुधवार को दोनों देशों के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। जानकारों का मानना है कि अमेरिका-इजरायल डील में ओबामा की नेशनल सेक्युरिटी एडवाइजर सुजन राइस की अहम भूमिका रही है। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने इस समझौते की पुष्टि की और कहा कि इसे फिलहाल हम सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इजरायल इस भारी भरकम रकम को सैन्य साजो सामान और नई तकनीक पर खर्च करेगा इसके अलावा अमेरिकी फंड्स के कुछ हिस्से का इस्तेमाल वो अपनी आंतरिक जरूरतों को पूरी करने में खर्च करेगा। 

Share This News :