Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
कुशवाहा समाज सामुदायिक स्थान को हरा-भरा करें : मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बड़ौनी में पांच लाख रूपये की लागत से निर्मित कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। सामुदायिक भवन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा अपनी विधायक निधि से स्वीकृत कर बनवाया है उन्होंने समाज की मांग पर सार्वजनिक मंच की छत के लिए एक लाख रूपये की राशि मौके पर प्रदान की। 
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कुशवाहा समाज की हर बात मानने को तैयार हूँ बस केवल मेरी इतनी सी शर्त है कि इस स्थान को हरा-भरा करने के लिए प्रयास करें बरगद, पीपल, पाखर जैसे सतायु चार छायादार पेड़ जरूर लगायें। उन्होंने समाज की मांग पर एक लाख रूपये की राषि मौके पर ही स्वीकृत करते हुए स्वीकृति पत्र प्रदान किए। 
कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक ने कहा कि कुशवाहा समाज सीधी और सरल समाज है देश, प्रदेश व जिले के विकास में इनका अविस्मरणीय योगदान है। उन्होंने नवीन भवन की शुभकांमना देते हुए संगठित होकर विकास करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कालीचरण कुशवाहा ने अपने उदबोधन में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को कुशवाहा समाज के लिए सौगाते देने के लिए धन्यवाद देते हुए वहां उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। 
कार्यक्रम में ग्वालियर मुरार के पूर्व विधायक मदन कुशवाहा ने कुशवाहा समाज के लोगों का आह्वान किया कि वह खेती किसानी के अलावा बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देकर आईएस, आईपीएस अधिकारी बनायें। कार्यक्रम में बनमाली कुशवाहा ने सभी का स्वागत करते हुए विभिन्न मांगे रखी। 
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दतिया सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना, बड़ौनी नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री किशोर सूत्रकार के अलावा विपिन गोस्वामी, कुमकुम रावत, सुलझणा गांगोटिया, मुकेश यादव, डॉ. बालकृष्ण कुशवाहा, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, भरत यादव, राजू त्यागी सहित अन्य गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This News :