Homeदेश विदेश ,
LoC पर गोलाबारी तेज, PAK ने नौशेरा में दागे मोर्टार, 3 लोगों की मौत

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान में जबरदस्त तनाव बना हुआ है. तनाव के बीच पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है. पुंछ जिले में एलओसी पर पड़ोसी देश के सैनिकों की ओर से की गई गोलाबारी में भारत के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि 2 घायल भी हुए. वहीं, नौशेरा में रिहाइशी इलाके में मोर्टार दागे जाने से कई घरों को नुकसान भी पहुंचा है.

नौशेरा के रिहाइशी इलाके में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए हैं. मोर्टार दागे जाने से कई घरों की दीवारों को नुकसान पहुंचा है. पाक ने 4 सेक्टरों में सीजफायर का उल्लंघन किया और उसके सैनिकों ने पोस्ट और रिहाइशी इलाकों में करीब एक घंटे तक मोर्टार दागे. पाकिस्तान एक ओर शांति की बात कर रहा है तो दूसरी ओर सीमा पर लगातार फायरिंग और मोर्टार दागे जा रहे हैं.

Share This News :