Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार पुलिया से टकराई, एक की मौत, 7 घायल

सोनकच्छ, देवास। सोनकच्छ थाना क्षेत्र के पिलवानी गांव के पास इंदौर-भोपाल हाईवे पर बुधवार सुबह एक मारुति वेन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। चार गंभीर घायलों को इलाज के लिए तुरंत देवास रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग गरोठ विधायक चंद्रभानसिंह सिसोदिया के परिवार के बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घालयों को कार से बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है .

Share This News :