Homeमनोरंजन ,
कलंक को सेलेब्स का 'फर्स्ट क्लास' रिव्यू, दर्शकों को भी आ रही पसंद

करण जौहर के बैनर तले बनी मल्टीस्टारर फिल्म कलंक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मूवी में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिकाओं में हैं. ये एक पीरियड ड्रामा मूवी है, जिसे 1940 के बैकड्रॉप पर बनाया गया है. कलंक को लेकर मूवी लवर्स के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉलीवुड सेलेब्स की तरफ से कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है.

फिल्ममेकर मिलाप ने कलंक को बेहतरीन बताया है. उन्होंने लिखा- ''कलंक एक एपिक कहानी है. अभिषेक वर्मन का विजन विशाल है. वरुण धवन एक्स्ट्रा ऑडिनरी हैं. एकदम फर्स्ट क्लास. आलिया दिव्य हैं. आदित्य प्रतिभाशाली हैं, सोनाक्षी आपका दिल जीतती और तोड़ती हैं. करण जौहर, साजिद भाई, फॉक्स स्टार स्टूडियो क्या दिलदार प्रोड्यूसर्स हैं.

Share This News :