Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
24 घंटे के अंदर कमल नाथ कैबिनेट से दो मंत्रियों की होगी छुट्टी!

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में बड़ा फेरबदल होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कमल नाथ बड़ा फैसला ले सकते हैं और अगले 24 घंटे के अंदर कैबिनेट से दो मंत्रियों को हटा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सपा-बसपा और निर्दलीय विधायकों जगह देने के लिए ऐसा किया जाएगा लेकिन जिस तरह कुछ दिनों से कुछ मंत्री बगावती तेवर दिखा रहे हैं, उससे कयास लगाया जा रहा है कि इसको देखते हुए सीएम कमलनाथ बड़ा फैसला ले सकते हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव के में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद से ही जिस तरह भाजपा नेता लगातार कमल नाथ सरकार पर हमला बोल रहे हैं। साथ ही ये भी कह रहे हैं कुछ ही दिनों में कमलनाथ सरकार गिर जाएगी। इन अटकलों के बीच सूत्रों से अब खबर मिल रही है कि सीएम कमलनाथ 24 घंटे के अंदर बड़ा फैसला ले सकते हैं और कैबिनेट से दो मंत्रियों की छुट्टी कर सकते हैं। बता दें कि इस वक्त कमलनाथ कैबिनेट में 28 मंत्री हैं। संख्या के हिसाब से 35 मंत्री बनाये जा सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि अगर सीएम कमलनाथ चाहेंगे तो किसी मंत्री को हटाये बिना भी कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि कमलनाथ दो मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। क्या है वजह कमलनाथ कैबिनेट में सिंधिया, दिग्विजय और कमलनाथ के समर्थकों को जगह मिली हुई। मीडिया में लगातार खबर आ रही है कि इसमे सिंधिया खेमा खासा एक्टिव है। इसका प्रमाण बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी देखने को मिली थी, जब सिंधिया खेमे के मंत्री और मुख्यमंत्री कमलनाथ में बहस हो गई थी। इस दौरान कमलनाथ ने तो यहां तक कह दिया था कि मुझे पता है कि आप किसके इशारे पर बोल रहे हैं।

Share This News :