Homeदेश विदेश ,slider news,
नोटबंदी का एक महीनाः विपक्ष ने मनाया काला दिवस, संसद में हंगामा

नोटबंदी का एक महीना पूरा होने पर विपक्षी दल आज काला दिवस मना रहे हैं। नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा को लेकर संसद में गुरुवार को भी हंगामा हुआ। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी दलों के शांत न होने पर उपराष्ट्रपति ने सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए फिर दो बजे तक के लिए à¤¸à¥à¤¥à¤—ित कर दी। 

सरकार ने कहा कि वह सदन में चर्चा को तैयार है। इससे पहले विपक्षी दलों के सांसद संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास एकत्र हुए और काली पट्टी बांधकर मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध जताया। 

यह पीएम का मूर्खतापूर्ण निर्णयः राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये पीएम मोदी का बोल्ड नहीं मूर्खतापूर्ण निर्णय था, जिसके कारण देशभर में 100 से ज्यादा लोग मारे गए। इसके पीछे मोदी जी का अहंकार है। उन्होंने ये भी कहा कि आज सरकार पेटीएम को बढ़ावा दे रही है दरअसल PayTm का मतलब है पे टू मोदी।

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, पीएम मोदी का नोटबंदी का फैसला मूर्खतापूर्ण था, एक महीने पहले उन्होंने इस वित्तीय प्रयोग को बिना किसी से पूछे किया। इसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीब, किसानों को हुआ। बुआई नहीं हो सकी। लार्सन एंड टर्बो ने एक लाख लोगों को निकाल दिया, बेरोजगारी बढ़ रही है। ये बोल्ड नहीं मूर्खतापूर्ण निर्णय है। पीएम पहले देश से कालेधन की बात कर रहे थे, कहते थे कि वो आएगा तो किसानों को देंगे। अब ये बात नहीं करते।

'हम पीएम को भागने नहीं देंगे, समझाएंगे'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक के बाद एक बहाने से भाग रहे हैं। हम उन्हें भागने नहीं देंगे, उन्हें समझाएंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के इस आइडिया से पीएम मोदी का लक्ष्य सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाना है। इससे देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, वे हंस रहे हैं और यहां देश के लेाग परेशान झेल रहे हैं। लोकसभा में अगर मुझे बोलने दिया जाए तो मैं सबको बता दूंगा कि कैस पेटीएम मतलब पे टू मोदी होता है।

Share This News :