Homeदेश विदेश ,slider news,
संसद में हंगामे पर राष्ट्रपति भी नाराज, लोकतंत्र को बंधक नहीं बनाएं, लोकमुद्दों पर चर्चा करें

संसद में जारी गतिरोध पर अप्रसन्नता जताते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि संसद की कार्यवाही में बाधा पूरी तरह अस्वीकार्य है। राष्ट्रपति ने यहां मजबूत लोकतंत्र के लिए सुधार पर डिफेंस एस्टेट लेक्चर 2016 में कहा कि जनता अपना प्रतिनिधि संसद में काम करने के लिए भेजती है, न कि हंगामा करने के लिए।

उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि संसदीय कामकाज में बाधा चलन सा हो गया है। उन्होंने सांसदों से कहा कि अपना काम कीजिए। राष्ट्रपति ने कहा कि धरना किसी और जगह दिया जा सकता है। उन्होंने सांसदों से सदन में लोक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कहा।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि मैं राष्ट्रपति की भावना का सम्मान करता हूं। वो बहुत समय तक सदन का हिस्सा रहे हैं। लेकिन, हम सिर्फ पीएम को इस विषय पर चर्चा के लिए सदन में चाहते हैं, लोग मारे जा रहे हैं, लोगों कि नौकरियां छूट रही हैं, हमें उम्मीद है कि सरकार मामले को समझेगी, और भी मुद्दे हैं जो रुके हैं।

Share This News :