Homeखास खबरे,
पेट्रोल 58 पैसे महंगा, डीजल 31 पैसे सस्ता

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 58 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी है जबकि डीजल के दाम 31 पैसे प्रति लीटर घटा दिए है। इनमें राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला कर शामिल नहीं है। कीमतों में परिवर्तन गुरुवार मध्य रात्रि से लागू हो जायेगा।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में परिवर्तन के अनुरूप देश में पेट्रोल के दाम 58 पैसे बढ़ाए गए है जबकि डीजल 31 पैसे सस्ता किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा लगाये जाने वाले वैट के साथ दिल्ली में पेट्रोल 74 पैसे महंगा हुआ है जबकि डीजल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर कम हुये है। कीमतों में परिवर्तन के बाद दिल्ली में पेट्रोल 63.47 रुपये की जगह 64.21 रुपये प्रति लीटर मिलेगा वहीं डीजल 52.94 रुपये की बजाय आज आधी रात से 52.59 रुपये प्रति लीटर हो जायेगा।

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरी बार बढ़ोत्तरी की गयी है। इससे पहले एक सितम्बर से दिल्ली में पेट्रोल 3.38 पैसे महंगा हुआ था। इस प्रकार करीब एक पखवाड़े में पेट्रोल की कीमत 4.12 रुपये प्रति लीटर बढ़ गयी है तो वहीं डीजल की कीमत एक सितम्बर से 2.67 पैसे बढ़ाई गई थी।

Share This News :