Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
जेएच परिसर में आज निगम ने फिर चलाया सफाई अभियान , गंदगी फैलाने वालों पर लगाया जुर्माना

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा जेएच परिसर एवं अस्पताल परिसर में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज दूसरे दिन भी निगम ने पूरा अमला लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया तथा जहां-जहां कचरे के ढेर लगे थे कचरा भरवा कर लैंडफिल साइट पर भिजवाया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में एवं उसके आसपास लगे ठेले गुमटी आदि बालों पर गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाया।
नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशन में निगम के अमले द्वारा जेसीबी एवं मशीनरी डंपर ट्रैक्टर आदि लगाकर बृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया । जिसमें कई डंपर मलवा भरवा कर लैंडफिल साइट भेजा गया । इसके साथ ही जयारोग्य परिसर में एवं उसके आसपास लगे ठेले एवं गुमटी वाले जो गंदगी फैला रहे थे ऐसे 12 लोगों पर जुर्माना लगाकर वसूल किया। वहीं खुले में मूत्र कर रहे एक व्यक्ति से भी जुर्माना वसूल किया तथा सभी दुकानदारों को समझाइश दी की पॉलिथीन का उपयोग ना करें। निगमायुक्त ने बताया कि परिसर में स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान में अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव उपायुक्त स्वास्थ्य श्री आनंद कुमार स्वास्थ्य अधिकारी एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डब्ल्यूएचओ सहित अन्य पूरा अमला मौजूद रहा।

Share This News :