Homeअपना शहर ,slider news,
मुख्यमंत्री ने स्व. दर्शन सिंह के निवास पर पहुँचकर श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए

ग्वालियर।   à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के मुख्यमंत्री  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान ने कहा है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्व. दर्शन सिंह जन-जन के नेता थे, वे जनता की समस्याओं के निदान के लिये सतर्क प्रयासरत रहते थे। वे कुशल संगठक थे। उनका व्यक्तित्व और कर्तव्य दोनों ही श्रेष्ठ थे। उन्होंने कहा कि मैं जब-जब भी ग्वालियर प्रवास पर आया। स्व. दर्शन सिंह हमेशा जनता की समस्याओं के निदान हेतु मुझसे मिले और लोगों की समस्याओं के निदान हेतु आग्रह किया। वे केवल कांग्रेस के ही नहीं बल्कि एक संघर्षशील युवा जन नेता थे। उनके निधन से हम सबने एक जुझारू नेता खो दिया है। मैं स्वयं और प्रदेश की जनता की ओर से उनको विनम्र श्रृद्धांजलि अर्पित करता हूँ। परमपिता परमेश्वर उनके परिवार को इस दु:ख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे। 
प्रदेश के मुख्यमंत्री  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान आज अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारने पर कांग्रेस अध्यक्ष स्व. दर्शन सिंह के पिण्टो पार्क स्थित निवास पर पहुँचे तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने उनके दोनों बेटों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। सिंह उनके निवास पर उनके परिजनों से भी मिले तथा इस दु:ख की घड़ी में कुछ समय उनके साथ बिताया। 
इस अवसर पर प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  à¤°à¥‚स्तम सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष  à¤¦à¥‡à¤µà¥‡à¤¶ शर्मा, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

Share This News :