Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
पंडित दीनदयालजी उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाकर जुटाएंगे आजीवन सहयोग निधि

  1. ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ संस्थापक व पितृ पुरुष पंडित दीनदयालजी उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 11 फरवरी को सुबह 9 बजे दीनदयाल नगर स्थित पं. उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। माल्यार्पण के बाद दोपहर 12 बजे सभी मंडलों में पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। मंडल कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा दीनदयालजी के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। उक्त बात रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा ने जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर आयोजित बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मंडल स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाने की रूपरेखा बनाते हुए कही।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से पंडित दीनदयालजी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आजीवन सहयोग निधि जुटाई जाएगी।
    श्री शर्मा ने कहा भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संचालित होता है। हमें कार्यक्रम के माध्यम से मंडलवार समर्पण राशि जुटाकर जिले के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देना होगा।
    इस अवसर पर अभय चैधरी, राकेश जादौन, रविन्द्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री और आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी कमल माखीजानी , जयप्रकाश राजौरिया मंचासीन थे।
    कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश उमरैया ने एवं आभार जिला महामंत्री शरद गौतम ने व्यक्त किया।

Share This News :