Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
भगत सिंह नगर में 12 लाख की लागत से बनने जा रही सी.सी रोड का विधायक गोयल ने किया भूमि पूजन

16 ग्वालियर के अंतर्गत आज वार्ड 19 के अंतर्गत भगत सिंह नगर में 12 लाख रूपये की लागत से बनने जा रही सी.सी. रोड का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर क्षेत्रीय विधायक मुन्नालाल गोयल द्वारा किया गया ।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा कार्यक्रम में उपस्थित रहवासियों को संबोधित करते हुए विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि भगत सिंह नगर क्षेत्र के रहवासी पिछले काफी समय से उबड़ खाबड़ सड़क के चलते काफी परेषानियों का सामना कर रहे थे । इस सड़क मार्ग पूरी तरह जीर्ण शीर्ण हालत में था । अब सी.सी रोड बन जाने के बाद यहाॅं के लोगों को असुविधा नहीं होगी तथा आवागमन में सुविधा होगी । उन्होंने आगे कहा कि मेरा प्रयास है कि क्षेत्र की जनता ने मुझे जिस कार्य के लिये चुना है में उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूॅं ।
भूमिपूजन कार्यक्रम के इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेष शर्मा, पार्षद बलवीर सिंह तोमर इस्लाम खाॅं, दुर्गा प्रसाद दुबे, बबलू तोमर, हरिसिंह यादव, जोगेन्द्र यादव, रामबाबू श्रीवास, अषोक शर्मा दद्दा गौरव तिवारी, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share This News :