Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
बी.डी. शर्मा के प्रदेशाध्यक्ष बनने से भाजपा में नए युग का सूत्रपात : अनूप मिश्रा

ग्वालियर : à¤–जुराहो सांसद मा.बी.डी. शर्मा को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भाजपा मध्यप्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद अनूप मिश्रा ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भाजपा में नए युग का सूत्रपात बताया है।
        श्री मिश्रा ने कहा कि बी.डी. शर्मा काफी लंबे समय से पूर्व में एबीवीपी और वर्तमान में भाजपा संगठन में कार्य कर रहे है। उनकी संगठनात्मक क्षमता से सभी परिचित है। वह एक कुशल संगठक,सौम्य व्यक्तित्व के धनी,प्रखर वक्ता और आम कार्यकर्ताओ के लिये सहज उपलब्ध व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते है।
        श्री अनूप मिश्रा ने श्री बी.डी. शर्मा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि श्री शर्मा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने से प्रदेश के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं में एक बार पुनः उत्साह का संचार होगा और प्रदेश में भाजपा फिर से अपना परचम लहरायेगी।

Share This News :