Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
दिग्विजय सिंह की बीजेपी को चुनोती ,मानहानि भी करेंगे

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा को चुनोती देते हुए कहा है कि 26/11के आरोपियों को सह देने का मुझ पर जो आरोप भाजपा के प्रबक्ता अमित मालवीय ओर नरसघिम ने लगाया है बो साबित करें, अन्यथा में उनपर मानहानि का केस करूँगा ।उन्होंने कहा कि केंद्र में 6 साल से बीजेपी की सरकार है ,जांच करबाए अगर में दोषी हूं तो सजा दिलबायें,अन्यथा अनर्गल प्रलाप न करे ।श्री सिंह ने गुरुवार को होटल सेंट्रल पार्क में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह बात कही। इस मौके पर कामरेड सीताराम येचुरी , वरिष्ठ नेता शरद यादव, मंत्री गोविंद सिंह और अपैक्स बैंक के चेयरमैन अशोक सिंह मौजूद रहे ।
श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में caa ,nrc ओर npr लागू नहीं करेगी ।सरकार कैबिनेट में यह निर्णय ले चुकी है ।उन्होंने बीजेपी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप भी लगाया । श्री सिंह ने कहा कि हम केंद्र सरकार की यह जनविरोधी नीतियों का बिरोध कर रहे हैंओर राममंदिर का कभी विरोध नहीं किया है, जो फैसला सुप्रीमकोर्ट ने सुनाया है ।उसे मान्य किया ।श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों का ध्यान महँगाई ओर बेरोजगारी से हटाने के लिये नागरिकता कानून लाई है।यह किसी भी तरह देश हित मे नहीं है ।
ट्रम्प की यात्रा का हम बिरोध करते हैं:येचुरी
कामरेड सीतराम येचुरी ने कहा है कि आज देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा का हम विरोध करते हैं ।उन्होंने कहा कि caa, nrc ओर npr का पूरे भारत मे विरोध हो रहा है। हिन्दू ओर मुसलमान की बीजेपी राजनीति कर धुर्वीकरण कर रही है, मगर उसके मंसूबे पूरे नहीं होंगे । आज हम सबको मिलकर संबिधान को बचाने की लड़ाई लड़ना है ।
देश खतरे में है:शरद यादव
वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा है कि आज मौजूदा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश खतरे में है और संबिधान के बिपरीत काम किया जा रहा है ।धर्म और जाति के आधार पर बीजेपी लोगों को आपस मे लड़ाने का काम करती है ।

Share This News :