Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
आदर्श रामलीला 5 मार्च से

ग्वालियर। आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में रामलीला का आयोजन 5 मार्च से रामजन्म के साथ जिंसी नाला मार्ग पर शुरू होगी । महन्त रामदास जी महाराज 2 मार्च को भूमि पूजन करेंगे । 3 मार्च को रंगारंग आमन्त्रण , 4 मार्च को माता की चौकी का आयोजन होगा ।यह जानकारी समिति के अध्यक्ष हरिओम नागपाल ओर झंग बिरादरी के अध्यक्ष जगदीश अरोरा , मोहनलाल अरोरा ने पत्रकारों को दी ।
उन्होंने बताया कि 5 मार्च को रामजन्म , 6मार्च को सीता स्वयंबर , 7 मार्च को रामबनवास , 8 मार्च को केबट संबाद , 9मार्च को भरत मिलाप ओर 10 मार्च को नाट्य मंचन ओर 11 मार्च को समापन होगा । पत्रकार वार्ता में सत्यपाल बत्रा , भरत कथूरिया ,बलबंत मदान , प्रमोद पाहवाह ,देवेंद्र अरोरा, उमेश अरोरा , जगनाथ अरोरा , अशोक अरोरा , कश्मीरीलाल खुराना , दुष्यन्त साहनी के अलावा मीडिया प्रभारी राजू पंडित मौजूद रहे ।

Share This News :