Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रदेश की सभी जेलों में बंदियों को बाहरी सामान देने पर प्रतिबंध

भोपाल। प्रदेश की सभी जेलों में बंदियों को बाहरी सामान देने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जेल मुख्यालय से आए एक आदेश के बाद सभी जेलों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस आदेश को लेकर कैदी और उनके परिजन आक्रोशित है। शनिवार सुबह जब जेल में बंद कैदियों के परिजन उनके लिए सामान लेकर पहुंचे तो उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

इसके साथ ही उनका सामान भी जेल के बाहर ही रखवा लिया गया। इसके बाद जब उन्होंने जेल प्रशासन से इसके बारे में सवाल किए तो उन्हें नए नियम को लेकर जानकारी दी गई। इंदौर सेंट्रल जेल और जिला जेल के बाहर भी कैदियों के परिजन नए आदेश से आक्रोशित नजर आए।

Share This News :