Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस के कई विधायक मेरे संपर्क में - मिश्रा

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) :  भाजपा के वरिष्ठ नेता और à¤ªà¥‚र्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार सुबह पत्रकारों से बातचीत की। मिश्रा ने à¤•à¤¹à¤¾- कब क्या हो जाए किसको खबर। सरकार बनाने पर उन्होंने कहा कि पहले सरकार गिरे तो फिर बनाने की सोचेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि दिग्विजय सिंह की असलियत क्या है ये सब जानते हैं।  उन्होंने कहा कि वे उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। राज्य सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के पहले भी प्रयास किए। à¤¸à¤°à¤•à¤¾à¤°à¥‡à¤‚ आती-जाती रहती हैं। कार्रवाई हम पर हुई, तो अन्य लोगों पर भी होगी। कांग्रेस सरकार में भागमभाग की स्थिति है। वे स्थिति संभाल नहीं पा रहे हैं। कब-क्या हो जाए, किसको क्या खबर। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की कथित खामोशी के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा à¤¨à¥‡ कहा कि उन्हें लगता है कि इसमें कोई राज है। राज से पर्दा उठने की प्रतीक्षा करना चाहिए। मिश्रा ने à¤•à¤¹à¤¾ कि 15 से 20 कांग्रेस विधायक उनके संपर्क में हैं। लेकिन वे उनके नाम नहीं बताएंगे। वे 13 साल तक संसदीय कार्य मंत्री रहे हैं। वर्षों से सदन के सदस्य हैं, इसलिए सभी मित्रों से उनके संबंध और संपर्क हैं। वे अपने सुख-दुख की बातें भी करते हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भी हमारे साथ हैं। कल ही उनसे हमारी बात हुई à¤¹à¥ˆà¥¤

Share This News :