Homeराज्यो से ,
कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई देशभर में 511

देशभर में मरीजों का आंकड़ा 511 हो गया है.

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। राजधानी में अघोषित कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। देर रात पुलिस ने एनसीआर से जुड़ने वाली सभी सीमाएं पूरी तरह सील कर दीं। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बिना कर्फ्यू पास वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। इसके अलावा 30 राज्यों में लॉकडाउन लागू है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जरूरी सेवाओं के लिए पहले से निर्धारित की गई छूट जारी रहेगी। वहीं दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले 100 दिनों से चल रहे à¤ªà¥à¤°à¤¦à¤°à¥à¤¶à¤¨ पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार सुबह प्रदर्शन स्थल को पूरी तरह से खाली करवा लिया है। इसके अलावा वहां प्रदर्शन के दौरान लगाए गए टेंट को भी हटा दिया गया है। à¤¹à¤¾à¤²à¤¾à¤‚कि, लोगों ने कहा कि हमने रात को ही कर्फ्यू की आशंका से प्रदर्शन स्थल खाली कर दिया था। 

हालांकि सोमवार को लॉकडाउन के बावजूद लोगों ने पाबंदियां नहीं मानीं और सड़कों पर निकले। इसके बाद चंडीगढ़, पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगा दिया गया। अब 23 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है। सिर्फ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ जिलों में बंदी नहीं है।

 

Share This News :