Homeदेश विदेश ,slider news,
नहीं सुधरा तो पाक के 10 टुकड़े होंगे : राजनाथ सिंह

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान अस्तित्व में आया लेकिन फिर भी वह पूरे पाकिस्तान को एकजुट नहीं रख सका।

गृहमंत्री ने कहा, 1971 में पाकिस्तान फिर दो टुकड़ों में विभाजित हो गया और मैं समझता हूं कि अगर पाकिस्तान ने अपने तरीके नहीं सुधारे तो वह और 10 टुकड़ों में बंट जाएगा। उस विभाजन में भारत की कोई भूमिका नहीं होगी। 

कठुआ जिले में शहीद दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय विचारधारा कभी भी विस्तारवादी नहीं रही है और इतिहास इस तथ्य का गवाह है कि भारत ने कभी भी अपनी सीमाओं के विस्तार के लिए किसी देश पर हमला नहीं किया। सिंह ने कहा, हम किसी अन्य देश को जीतना नहीं चाहते, हम किसी अन्य देश को परेशान करना नहीं चाहते। भारत संतों का देश है जिन्होंने कहा कि पूरी दुनिया एक परिवार है। हम न सिर्फ भारत की सीमाओं के अंदर रहने वाले लोगों को परिवार का सदस्य मानते हैं बल्कि इस धरती पर रहने वाले लोगों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं।

राष्ट्रविरोधी तत्वों के लिए नसबंदी बनी नोटबंदी: राजनाथ
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले ने राष्ट्रविरोधी तत्वों और कालाधन रखने वालों की नसंबदी कर दी है। राजनाथ ने कहा, आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद की समस्या से नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का फैसला लिया। हालांकि कुछ लोग इसे नसबंदी कहकर इसका मजाक उड़ा रहे हैं। अगर हमने किसी की नस काटी है तो वो आतंकवादियों की, नक्सलियों की और कालाधन रखने वालों की काटी है।

Share This News :