Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
डॉक्टर मरीजों से सदभावना पूर्वक करें व्यवहार : मंत्री मिश्र

दतिया, 11 दिसम्बर (हि.स.)। मरीजों की बीमारी डॉक्टर के व्यवहार से ठीक हो जाती है। मरीजों को पता नही रहता कि उसकी बीमारी कब तक ठीक होगी। यह जानकारी डॉक्टर को ही मालूम रहती है। डाक्टर को सभी मरीजों को अच्छी समझाईस देकर दवाईयां नियमित रूप से समय पर लेने की सलाह देनी चाहिए। उक्त बात मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने जिला चिकित्सालय में 46 लाख की लागत से बनने वाली लाउण्ड्री भवन के भूमिपूजन के दौरान कही। उन्होंने जिला चिकित्सालय के सभी डॉक्टरों से अनुरोध किया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों से सदभावना पूर्वक व्यवहार करें। उन्होंने आगे कहा कि मरीजों की पीड़ा मरीज ही जानता है। इसलिए डॉक्टर को मरीज की पीड़ा में सहभागिता निभाते हुए षीघ्र ही बीमारी दूर करने की कोशिष करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लाउण्ड्री भवन बने जाने से अस्पताल के विस्तरों के कपड़े नियमित रूप साफ व स्वच्छ रहेंगे। उन्होंने चिकित्साल में साफ-सफाई की ठीक व्यवस्था एवं निशुल्क दवाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की एवं ओपीडी कब तक तैयार हो जाएगी इसकी भी जानकारी हासिल की। इस अवसर पर प्रदेश के पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष अवधेश नायक, भाजपाजिलाध्यक्ष विक्रम बुदेला, विनय यादव, कमलू चौवे, धीरू दांगी, गोविंद ज्ञानानी, राजू त्यागी, सुलक्षणा गागोटिया, शशि पस्तोर, गिरजा भार्गव, कुमकुम रावत, सुमन दांगी, पिंकी सगर बंदना तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं डॉक्टर्स उपस्थित रहे।

 

Share This News :