Homeदेश विदेश ,
अलर्ट! किसानों पर फिर पड़ने वाली है मौसम की मार, इन क्षेत्रों में भारी बारिश-आंधी का पूर्वानुमान!

नई दिल्ली. पिछले लगभग एक माह से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों पर एक बार फिर आंधी और बारिश का कहर टूटने वाला है. राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (Weather Forecasting Centre) ने अगले पांच दिनों का जो पूर्वानुमान जारी किया है वो किसानों की चिंता बढ़ाने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एवं उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर पूर्वी हवाओं के साथ चक्रवाती हवा चलने के प्रभाव से, अगले 36 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत (North west India) के मैदानी क्षेत्र के ऊपर छिटपुट स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी आने की संभावना है. जिसमें 12 मई के बाद कमी आ जाएगी. हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है.

 

14 मई, से एक ताजे पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है. इसके प्रभाव में, 14 मई से अगले 1-2 दिनों तक इस क्षेत्र और समीपवर्ती मैदानी क्षेत्रों में फिर से बारिश और आंधी आने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य एवं दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में भी छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे (thundershowers) पड़ने की संभावना है. इन क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का भी अनुमान है.

Share This News :