Homeअपना शहर ,
कमिश्‍नर और निगम आयुक्त समेत कई तबादले

 à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ सरकार ने  रीवा संभाग के आयुक्त डॉ.अशोक कुमार भार्गव को हटा दिया। वे 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनकी जगह गृह सचिव राजेश कुमार जैन को पदस्थ किया है। डॉ. भार्गव अब सचिव स्वास्थ्य होंगे। वहीं, एक अन्य आदेश में जबलपुर नगर निगम के आयुक्त आशीष कुमार सिंह को हटाकर उनकी जगह ग्वालियर के अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को पदस्थ किया है।

कुमार उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में उपसचिव होंगे। वहीं, सीहोर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा को स्मार्ट सिटी भोपाल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

इसमें रायसेन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवि प्रसाद को उज्जैन का अपर कलेक्टर बनाया है। वहीं, जिला पंचायत राजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मृणाल मीना को रीवा नगर निगम आयुक्त पदस्थ किया गया है। रीवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा को शहडोल का अपर कलेक्टर, कोलारस के अनुविभागीय अधिकारी आशीष तिवारी को अपर कलेक्टर ग्वालियर और बैरसिया भोपाल के अनुविभागीय अधिकारी आशीष सांगवान को राजगढ़ का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

Share This News :