Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
व्यापारी हमारी समाज की रीढ़ हैं : आई.जी राजा बाबू सिंह

ग्वालियर : पुलिस महानिदेशक एवं आईजी ग्वालियर रेंज राजा बाबू सिंह ने कहा कि व्यापारी हमारे समाज की रीढ़ हैं। कोरोना काल में ग्वालियर रेंज के व्यापारियों ने जो सदभावना का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर ग्वालियर के माध्यम से हम इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि जो आदेश हुआ है उसमें व्यापारी प्रताड़ित ना हो। साथ ही परिस्थितियों के अनुसार हमें प्रतिदिन आर्थिक गतिविधियों के संचालन में परिवर्तन करना होता है, जिससे व्यापारियों को असुविधा होती है उसे हम समझ सकते हैं। आज ग्वालियर में 242 कंटोमेंट जोन हैं और अब हर जगह पर फोर्स लगाना संभव नहीं है। अतः हम सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से कंटोमेंट जोन की सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैट के द्वारा जो वेबिनार आयोजित हुआ है, यह एक अच्छा प्रयोग है। इससे संवाद बना रहता है। दोनों पक्षों के मन में आये विचारों का आदान प्रदान होता है और किसी प्रकार की भ्रांति पैदा नहीं होती है। मैं प्रयास करूंगा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच ये संवाद आगे भी कायम रहे। कैट के माध्यम से ग्वालियर रेंज के व्यापारियों को संबोधित करते हुए एडीजी राजा बाबू सिंह ने कहा कि यह कठिन समय है और हमें आखिरी पंक्ति के व्यक्ति की मदद की भावना रखते हुए बड़ा दिल रखते हुए कार्य करना है ताकि हमारी आर्थिक गतिविधियां भी चलें और हम सुरक्षित रहें। वेबिनार में प्रदेश महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण रखा, जबकि अध्यक्षता करते हुए मध्यप्रदेश कैट अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने बताया कि आज का वेबिनार ना सिर्फ पुलिस से संबंधित समस्याओं और सुझावों से है बल्कि मोटीवेशनल स्पीकर के रूप में हम लोग एडीजी राजा बाबू सिंह को सुन रहे हैं। श्री जैन ने कहा कि शीघ्र ही हम थाना स्तर पर व्यापारियों की समितियां बनायेंगे ताकि व्यापारी और पुलिस के बीच आपसी समन्वय से कोरोना काल की कठिनाइयों से निपटा जा सके।

 à¤†à¤œ के वेबिनार में अशोक गोयल, श्रीमती अलका श्रीवास्तव, डॉ. प्रकाश अग्रवाल, रवि गुप्ता, हेमेश दंडोतिया, मनोज चौरसिया, अभिजीत गुप्ता, श्रीमती कविता जैन, श्रीमती बबीता डाबर, मोहन गर्ग आदि ने विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किये एवं विचार रखे। जिस पर उन्होंने कहा कि आईजी ऑफिस के निज सचिव श्री दीक्षत जी का मोबाइल नम्बर 94353-39768 मैं आप सभी व्यापारियों को इस उम्मीद के साथ दे रहा हूं कि कहीं भी कभी भी आपकी अगर कोई जुनाइन समस्या है तो आप उसके डोक्यूमेंट वीडियो क्लिप, ऑडियो क्लिप अगर भेजेंगे तो हम तुरन्त उस पर कार्यवाही करेंगे। यही कारण है कि आईजी ऑफिस में लोगों का विश्वास बढ़ा है और मैं निःसंकोच होकर लोगों की मदद के लिए उपलब्ध रहता हूं। यदि आपकी वास्तविक शिकायत है तो हम उसका शीघ्र निराकरण करेंगे।  एडीजी श्री सिंह ने कहा कि व्यापारिक हितों के लिए हम स्वयं भी पहुंचकर उचित संवाद को तैयार हैं। वेबिनार का संचालन दीपक पमनानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नीरज चौरसिया द्वारा किया गया।

Share This News :