Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
ग्वालियर में बेलगाम होता कोरोना , लॉकडाउन में ढील देना पड़ा महँगा

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : देश में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 751,768 से पार हो चुकी है और देश कोरोना रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ चुका है , पिछले कुछ दिनों में ग्वालियर चंबल संभाग में कोरोना मरीज़ों की संख्या तेजी से बढ़ रही है , प्रशासन ने भी गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना रखा है , कहने को तो ग्वालियर में लॉकडाउन चालू है लेकिन पुलिस द्वारा न तो लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करवाया जा रहा है और न ही सोशल डिसटेंसिंग पर ध्यान दिया जा रहा है । ग्वालियर में लॉकडाउन मज़ाक बन कर रह गया है , सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूमते व्यक्ति व सड़क किनारे हाथ ठेलो पर फ़ास्ट फ़ूड खाते लोग इस बात का उदाहरण हैं कि प्रशासन नियमों का पालन करवाने में पूरी तरह अस्मसर्थ है । यदि इसी तरह लापरवाही बरती गई तो ग्वालियर के हालात इंदौर व भोपाल जैसे बनते देर नहीं लगेगी । यहाँ बता दें कि ग्वालियर जिले में कुल संक्रमित लोगो की संख्या 713 है जिनमें से 352 लोग स्वस्थ हुए हैं व 4 लोगो की मृत्यु हो चुकी है ।

Share This News :