Homeदेश विदेश ,slider news,
तीन दिन बाद खुले बैंकों के ताले, सुबह से लगी लंबी लाइनें, ज्यादातर एटीएम खाली

तीन दिनों के छुट्टी के बाद मंगलवार को जब बैंक खुले तो कैश के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें पहले से ही तैयार थीं. सुबह से ही लोग बैंकों के आगे लाइन में खड़े हो गए. कैश के लिए परेशान लोगों को एटीएम से भी निराशा मिल रही है. ज्यादातर एटीएम खाली हैं.

तीन दिन बाद मंगलवार को बैंक तो खुल गए हैं, मगर पैसे मिलने की कोई गारंटी नहीं है. तीन दिन से नोट के लिए मारी-मारी फिर रही जनता बैंकों में उमड़ रही है. सरकार ने एटीएम से 2500 और चेक से 24 हजार निकालने की छूट दी है. मगर बैंकों कैश नहीं होने की शिकायतों के चलते लोगों को पैसा मिलने में परेशानी हो रही है.

इस बीच सोमवार आधी रात से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के पेट्रोल पंप से पेट्रोल, डीजल खरीदने के बाद डिजिटल तरीके से उसका भुगतान करने पर 0.75 प्रतिशत की छूट मिलने लगी है. पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने कहा कि 0.75 प्रतिशत की रियायत सोमवार मध्यरात्रि से मिलनी शुरू हो जाएगी. सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये क्रेडिट, डेबिट, ई-वालेट और मोबाइल वॉलेट से पेट्रोल, डीजल खरीदने पर 0.75 प्रतिशत की रियायत देने की घोषणा की है.

Share This News :