Homeदेश विदेश ,slider news,
चिदंबरम के आरोप पर जेटली का पलटवार, UPA में चरम पर था घोटाला और भ्रष्टाचार

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि यूपीए सरकार के दौरान भ्रष्टाचार, घोटाला चरम पर था, उनके शर्मनाक रिकॉर्ड को देखते हुए राजग के अभियान पर कांग्रेस की परेशानी से कोई अचंभा नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 साल में भ्रष्टाचार या कालाधन के खिलाफ एक भी कदम नहीं उठाया।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वर्ष 2004—14 के बीच उच्च राशि की मुद्रा कुल मुद्रा का 36 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत पर पहुंच गयी। जबकि हमारी रणनीति कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ना है।

चिदंबरम का आरोप
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने नोटबंदी के केंद्र सरकार के फसले को साल का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया था। उन्होंने कहा था कि इससे हालात सामान्य होने में 50 दिन नहीं बल्कि सात महीने लगेंगे। उन्होंने कहा कि आरबीआई को आठ नवंबर को हुई बैठक का ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिए, आखिर देश को भी पता चले कि बैठक में कौन-कौन से निदेशक शामिल हुये थे।
नोटबंदी गरीबों पर हुआ गदतरीन हमला बताते हुए चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री को स्वयं बाहर निकल कर एटीएम के बाहर की वास्तविक तस्वीर देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बिना सोच-विचार के उठाया गया कदम है। 91 लोग बैंकों की लाइन में खड़े होकर मर गए। लोग कतार में हैं और उन्हें 2500 रुपये मिल रहे हैं। सरकार किसानों को सजा दे रही है। गांवों के बाजार और मंडी कई दिनों से बंद हैं।

चिदंबरम ने कहा हालात कैसे ठीक होंगे, क्योंकि एक महीने में 300 करोड़ से ज्यादा नोट नहीं छपते। नोटबंदी गरीबों पर हमला है, उनकी कमर टूट गई है। चिदंबरम ने पूछा, क्या नोटबंदी से भ्रष्टाचार कम हो गया है? यह सिर्फ भ्रम है कि अमीरों को परेशानी हो रही है, इसमें गरीब ही पिस रहा है। लोग अपना ही पैसा बैंकों से लेने में परेशान हो रहे हैं।

Share This News :