Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
प्रदेश के कर्मचारियों की मांगों पर सहानभूति पूर्वक बिचार किया जाय : जय सिंह कुशवाह

ग्‍वालियर। 7 अगस्‍त, मध्‍यप्रदेश में कोरोना संकट के दौरान भी राज्‍य के कर्मचारियों ने मेहनत और ईमानदारी से राज्‍य सरकार के विकास कार्यो एवं संक्रमण को रोकने में पूरा सहयोग किया। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगो पर ध्‍यान नही दे पा रही है यह गंभीर बात है। साडा के पूर्व अध्‍यक्ष एवं भाजपा के वरिष्‍ठ नेता जय सिंह कुशवाह ने मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से अपील की है। वे एक संवेदशील व जन हितेषी नेता है। राज्‍य कर्मचारियों को इस संकट की घड़ी में जब वह हमारे साथ कंधे से कंधा लगाकर मध्‍यप्रदेश के विकास में लगे हुए है । उन्‍हे तत्‍काल राहत दिलायें एवं उनकी लम्‍बे समय से लम्बित मांगों को शीघ्र सहानभूत पूर्वक निराकरण के प्रति विचार करें।

Share This News :