Homeअपना शहर ,slider news,
बोले लक्ष्मण सिंह मुझे और दो विधायकों को दिया था करोड़ों का लालच ,नाम नहीं बताऊंगा लालच किसने दिया था

 à¤°à¤¾à¤œà¥‍यसभा सदस्‍य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और गुना के चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने दावा किया कि मार्च में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के समय उन्हें और राजगढ़ के विधायक बापूसिंह तंवर व ब्यावरा के गोवर्धन दांगी को करोड़ों रुपये देने का लालच दिया गया था। सिंह ने कहा कि जो कांग्रेस विधायक टूटकर भाजपा में जा रहे हैं वे कभी चुनाव जीत नहीं पाएंगे।

गुरुवार को राजगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान लक्ष्मण सिंह ने यह दावा किया। वह ब्यावरा और राजगढ़ के दौरे पर आए थे।

सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायकों के भाजपा में शामिल होने और सत्ता परिवर्तन के समय विधायकों की खरीद-फरोख्त हुई। हम लोगों को भी लालच दिया गया था, लेकिन हम टूटे नहीं। राजगढ़ के बापू सिंह, ब्यावरा के गोवर्धन दांगी और भी बहुत सारे विधायक थे, जिन्हें करोड़ों रुपये का लालच दिया गया। नाम लेना ठीक नहीं है कि किसने संपर्क किया था, लेकिन हमें से कोई नहीं टूटा। अब कोई नहीं टूटेगा, जिनको जाना था चले गए अब उनको जनता जवाब देगी।कांग्रेस विधायक ने कहा पार्टी में लोग आते-जाते हैं, पार्टी बदलते हैं। यह एक प्रक्रिया है, लेकिन चुनाव के पहले बदलते हैं। चुनाव के बाद नहीं बदलते।

Share This News :