Homeराज्यो से ,
समय से निपटा लें काम वरना हो सकती है परेशानी, जानिए सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

 RBI ने सितंबर 2020 की बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। खाताधारकों से अपील की गई है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें। इस महीने छुट्टियों की सूची लंबी नहीं है, फिर भी जिन लोगों को बैंक का काम ज्यादा पड़ता है, उनके लिए इन तारीखों का ध्यान रखना जरूरी है। सितंबर के दूसरे और चौथे शनिवार को भारत में बैंक की छुट्टियां होंगी। यह व्यवस्था 2015 से चली आ रही है। वहीं सितंबर के महीने में कई धार्मिक त्यौहार हैं, जिन पर राज्य सरकारों द्वारा क्षेत्रीय छुट्टियां तय की जाती हैं।

16 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के साथ ही अमावस्या श्राद्ध है यानी उसी दिन पितृ पक्ष समाप्त होगा। विश्वकर्मा जयन्ती भारत के कर्नाटक, असम, पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखण्ड, ओडिशा और त्रिपुरा में मनाई जाती है।

    • 12 सितंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार सभी राज्यों में अवकाश।

 

 

 

 

    • 13 सितंबर (रविवार) : सभी राज्यों में सार्वजनिक अवकाश।

 

 

 

 

  • 17 सितंबर (गुरुवार) : महालया अमावस्या के कारण अगरतला, बेंगलुरु, कोलकाता में अवकाश।
  • 20 सितंबर (रविवार) : रविवार होने से सभी राज्यों में अवकाश।
  • 21 सितंबर (सोमवार) : श्री नारायण गुरु समाधि दिवस होने से कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में अवकाश।
  • 26 सितंबर (शनिवार) : चौथा शनिवार होने से सभी राज्यों में अवकाश।
  • 27 सितंबर (रविवार) : सभी राज्यों में सार्वजनिक अवकाशसितंबर 2020 के महत्वपूर्ण दिनों की सूची
  • 7 सितंबर- ब्लू स्काईज के लिए स्वच्छ वायु का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 8 सितंबर- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
  • 9 सितंबर- शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 12 सितंबर- दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस
  • 14 सितंबर- हिंदी दिवस
  • 15 सितंबर-इंजीनियर्स डे
  • 15 सितंबर- लोकतंत्र का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 16 सितंबर-ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 17 सितंबर- विश्व रोगी सुरक्षा दिवस
  • 18 सितंबर- अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस
  • 21 सितंबर- अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस
  • 21 सितंबर- विश्व अल्जाइमर दिवस
  • 22 सितंबर-रोज डे (कैंसर रोगियों का कल्याण)
  • 23 सितंबर- सांकेतिक भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 24 सितंबर (सितंबर का अंतिम गुरुवार) - वर्ल्ड मैरीटाइम डे
  • 26 सितंबर- परमाणु हथियारों के कुल उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 26 सितंबर- विश्व गर्भनिरोधक दिवस
  • 27 सितंबर- विश्व नदियों का दिन (सितंबर का चौथा रविवार)
  • 27 सितंबर- विश्व पर्यटन दिवस
  • 28 सितंबर- सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 29 सितंबर-खाद्य हानि और अपशिष्ट के अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता दिवस
  • 29 सितंबर- विश्व हृदय दिवस
  • 30 सितंबर- अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस

Share This News :