Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व से उम्मीदवार होंगे, ग्वालियर चंबल की बची सीटों पर भाजपा चुनाव लडेंगे

ग्वालियर. ग्वालियर-चंबल संभाग में 16 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है वहीं अब आधा दर्जन सीटों पर भी सिंगल नाम सामने आ ग है। मेहगांव को लेकर कांग्रेस निर्णय नहीं ले सकी है, इसका निर्णय अब दिल्ली में होगा। कांग्रेस में बची हुई सीटों में से ज्यादातर सीटों पर ऐसों को ही टिकट दिया जाएगा जो भजपा में रह कर भी चुनाव लड़ चुके ह।

सतीश सिकरवार को पूर्व से उम्मीदवार बनाने का निर्णय हो चुका

हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए सतीश सिकरवार को ग्वालियर पूर्व से उम्मीदवार बनाने का निर्णय हो चुका है। वहीं सुमावली से विधानसभा का पिछला चुनाव भाजपा के टिकट से लड़े अजब सिंह कुशवाह को कांग्रेस टिकट देने जा रही है। वहीं भाजपा में रह चुके हरिवल्लभ शुक्ला का सिंगल नाम पोहरी विधानसभा से है।

जौरा सीट से ब्राह्मण पर जोर

जौरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस एक बार फिर ब्राह्मण नेता पर दाव लगाएगी। यहां से कांग्रेस अपने ब्राह्मण नेता पंकज उपाध्याय को टिकट दे सकती है। पंकज लंबे अरसे से यहां पर सक्रिय है। जौरा टिकट बनवारी लाल शर्मा के निधन से खाली हुई थी। यह सीट कांग्रेस के कब्जे में थी। पंकज उपाध्याय का नाम सूची में सिंगल माना जा रहा हे। मुरैना से राकेश मावई का सिंगल नाम बचा है।

Share This News :