Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में कमलनाथ के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब

ग्वालियर : आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के ग्वालियर आगमन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जन उत्थान न्यास अध्यक्ष डॉक्टर सिकरवार 2000 मोटरसाइकिल एवं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विमानतल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया विमानतल पर चारों तरफ कांग्रेस जिंदाबाद , सोनिया गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद , डॉ सतीश सिंह सिकरवार जिंदाबाद के नारे गूंज रहे थे इस अवसर पर विमानतल पर मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर सिकरवार ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस को 22 विधायकों को खरीद कर संविधान की हत्या की है इन विधायकों ने जनता के मत और विश्वास को भाजपा को बेच दिया इसके बाद डॉ सिकरवार विमानतल से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मोटरसाइकिल एवं हजारों कार्यकर्ताओं को लेकर रोड शो किया । रोड शो के दौरान डॉ सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ढोल ताशों के साथ पुष्प वर्षा कर जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वागत किया गया.

Share This News :