Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा : सतीश सिकरवार

ग्वालियर : ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने आज नगर निगम के वार्ड क्रमांक 20 के सिद्धेश्वर नगर में बन रही सीमेंट कांक्रीट सड़क का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर निर्माणाधीन सड़क का क्षेत्रीय नागरिकों और संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र की माताओं बहनों ने डॉक्टर सिकरवार का तिलक लगाकर वापस बहार भेंट कर स्वागत किया। यहां उल्लेखनीय है कि बीते रोज नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर डॉक्टर सिकरवार ने विकास और प्रगति के कार्यों को गति देने का कहा था। इसी क्रम में कई निर्माण कार्य शुरू होने जा रहे हैं विधायक डॉक्टर से करवाने सिद्धेश्वर नगर के रहवासियों के साथ बैठक कर अन्य समस्याएं भी जानीं । बैठक में नागरिकों ने स्ट्रीट लाइट , सीवर एवं सफाई की समस्या से अवगत कराया। डॉक्टर सिकरवार ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं के निराकरण तत्परता के साथ कराया जाएगा। उन्होंने चुनाव से मिले जनसमर्थन के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के लिए सड़क से विधानसभा तक संघर्ष करूँगा ।

Share This News :