Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
माधव नगर निवासी विधायक सतीश सिकरवार से मिले

माधव नगर में अतिक्रमण काे लेकर नगर निगम ने नाेटिस जारी किए हैं। जिसकाे लेकर कालाेनीवासियाें में आक्राेश व्याप्त है। कालाेनी के निवासियाें ने गुरूवार काे विधायक सतीश सिकरवार से मुलाकात की है आैर आराेप लगाया है कि निगम के नाेटिस के कारण कालाेनी की छवि खराब हुई है।माधव नगर में अतिक्रमण के मामले में पहले भी कई बार कार्रवाई हाे चुकी है। अब नगर निगम ने इस मामले में नाेटिस भी जारी किए हैं। कालाेनी वासियाें ने विधायक से मुलाकात के दाैरान कहा कि नगर निगम अधिकारियों द्वारा माधवनगर निवासियाें काे न्यायालय की आड़ में नोटिस वितरित किए हैं। कालाेनीवासियाें के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर पूर्व से ही सभी अवैध व्यावसायिक गतिविधियां बंद हैं। साथ ही कॉलोनी में किसी प्रकार के अतिक्रमण की काेई शिकायत भी किसी कॉलोनीवासी ने नगर निगम या न्यायालय में नहीं की है। कभी भी कॉलोनी में ऐसा कोई सड़क जाम, प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण या ज्वलनशील पदार्थ या कोई अन्य आपत्तिजनक काम काे लेकर नगर निगम या पुलिस थाने में काेई शिकायत नहीं हुई है। इसके बाद भी निगम ने नाेटिस जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में कोलॉनी वासियों ने ग्वालियर पूर्व के विधायक सतीश सिकरवार से मुलाकात कर कोर्ट के निर्णय की जानकारी दी आैर कॉलोनी की वस्तुस्थिति से अवगत कराया है।कॉलोनी वासियों का कहना था कि उनकी प्रतिष्ठित कॉलोनी की छवि खराब की जा रही है। जबकि कॉलोनी के सभी नागरिक शिक्षित और जिम्मेदार होकर स्वविवेक से ही न्यायालय के निर्देशों का पालन कर रहे है। इसके बाबजूद कॉलोनी से बाहर के असंबद्ध व्यक्ति की शिकायत पर बार-बार लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं।

Share This News :