Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
निगमायुक्त ने देखे रैन बसेरा और दीनदयाल रसोई

ग्वालियर । नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने देर शाम बस स्टैंड एवं वहां स्थित रैन बसेरा व दीनदयाल रसोई का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री वर्मा ने नोडल अधिकारी रैन बसेरा को निर्देशित किया कि भीषण सर्दी के दौरान कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ना सोए इसके लिए रैन बसेरे में उचित एवं पर्याप्त व्यवस्थाएं रखें। साफ-सुथरे बिस्तर एवं कंबल हो तथा पेयजल की व्यवस्था होना भी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बस स्टैंड पर गंदगी एवं जाले मिलने पर बस स्टैंड प्रभारी श्री राकेश तोमर एवं क्षेत्र के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को 24 घंटे के अंदर बस स्टैंड की सफाई कराने एवं बस स्टैंड पर साफ सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। साथ ही बस स्टैंड पर नियमित सफाई हेतु एक मशीन क्रय करने एवं बस स्टैंड की पार्किंग व्यवस्था आरएफआईडी के आधार पर करने के प्रस्ताव हेतु बस स्टैंड संचालन समिति में प्रस्ताव रखने के निर्देश बस स्टैंड प्रभारी को दिए। 

वही दीनदयाल रसोई में निरीक्षण के दौरान भोजन के संबंध में जानकारी ली तथा मशीनों को देखा अपर आयुक्त श्री मुकुल गुप्ता ने बताया कि दीनदयाल रसोई में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक यहां आने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है इसके साथ ही शहर में तीन अन्य स्थानों पर दीनदयाल रसोई प्रारंभ करने की जो योजना है वहां पर भी इसी प्रकार की अत्याधुनिक मशीनों द्वारा भोजन तैयार कराया जाएगा। 

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री मुकुल गुप्ता, उपायुक्त डॉ प्रदीप श्रीवास्तव एवं श्री राकेश तोमर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News :