Homeअपना शहर ,slider news,
सफाईकर्मी की दहलीज पर मंत्री, मांग कर इस अंदाज में खाया खाना

ग्वालियर. à¤…क्सर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा में हैं. तोमर 20 दिन बाद जब ग्वालियर पहुंचे तो सुबह 6 बजे से ही लोगों को हाल-चाल जानने घर से निकल गए. इस बीच जब वे विधानसभा वार्ड 15 के श्री कृष्ण नगर पहुंचे तो अजीब वाक्या हो गया.

यहां मंत्री तोमर ने वाल्मीकि समाज के श्यामवीर बाल्मीकि की विधवा माता सफाईकर्मी से हाल-चाल पूछा. उन्होंने महिला से कहा- मैं सुबह से जनसंपर्क पर निकला हूं, कुछ खानों को मिलेगा क्या? यह सुनकर बुजुर्ग महिला हैरान रह गई. लेकिन, जब मंत्री ने दोबारा कहा तो महिला खाने की थाली परोस लाई. प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खाना खाया और बुजुर्ग महिला से पूछा- माता जी आपको पेंशन मिलती है, क्या, महिला ने कहा नहीं मिलती. तब मंत्री ने अफसरों को बुलाकर बुजुर्ग महिला की पेंशन चालू करवाई.

Share This News :