Homeअपना शहर ,slider news,
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने 13 करोड़ 60 लाख की लागत के पिछोर-बसई मार्ग का किया भूमिपूजन

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कन्धारी में 13 करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाली पिछोर से बसई मार्ग का भूमिपूजन कर खिलाड़ियों के लिए जिम की सामग्री हेतु 20 हजार की राशि देने की घोषणा की।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने सड़क के भूमिपूजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछोर-बसई मार्ग को विशेष स्वीकृति के तहत् लिया गया है। इस मार्ग के पूर्ण होने पर क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। वहीं पिछोर पहुंचने में आसानी भी होगी। डॉ. मिश्र ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों एवं मेहनत के पश्चात् कोरोना की वैक्सीन बनाकर देश गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बॉलीवॉल टूर्नामेंट में पहुंचकर खिलाड़ियों से किया परिचय

    à¤—ृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम बसई में अखिल भारतीय (ऑल इंडिया) महिला एवं पुरूष बॉलीवॉल टूर्नामेंट 2021 के तहत् आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों से आई टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से अनुशासित रहने की शिक्षा प्राप्त होती  है और खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ्य एवं मजबूत बनता है। मंत्री डॉ. मिश्र ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि वह हार-जीत की परवाह किए बिना खेल भावना के साथ अपनी खेल प्रतिभा कर प्रदर्शन करें।
    à¤‰à¤²à¥à¤²à¥‡à¤–नीय है कि 22 जनवरी से 24 जनवरी तक बसई में आयेाजित अखिल भारतीय अंर्राज्जयीय बॉलीवॉल टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों की महिला एवं पुरूष वर्ग टीमों ने भाग लिया। रविवार को हरियाणा एवं एसएसवी लखनऊ की महिला टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
    à¤‡à¤¸ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह बुद्यौलिया के अलावा सर्वश्री प्रीतम लोधी, दिनेश लोधी, महेश लोधी, सुरेश गुप्ता, सुनील तिवारी, संतोष लश्करी, संतोष लोधी, रामकुमार अहिरवार अजुद्धी लोधी, अरूण मिश्रा, बल्ले रावत, बृजेश यादव, श्रीमती लक्ष्मी रामजी यादव, श्रीमती गुड्डी अहिरवार सहित अन्य अन्यजन उपस्थित रहे।

Share This News :