Homeअपना शहर ,slider news,
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने ग्राम हतवल में 67 लाख 80 हजार के विकास एवं निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

 à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम हतवल में 67 लाख 80 हजार के विकास एवं निर्माण का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 6 लाख 69 हजार के पांच विकास एवं निर्माण कार्य, 61 लाख 11 हजार की लागत के 13 कार्य शामिल है। उन्होंने 1 करोड़ 31 लाख 30 हजार की लागत के 11 कार्य अप्रैल में शुरू करने और मांझी समाज की धर्मशाला हेतु पांच लाख की राशि की घोषणा कर कहा कि गणेश खेड़ा में गौशला का निर्माण किया जायेगा।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया विकास खंड के ग्राम हतलव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से कहा कि संबल एवं आयुष्मान योजना के तहत् अपने पंजीयन अवश्य करायें जिससे इन योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर उन्होंने श्रीमती ऊमा यादव पत्नि काशीराम यादव को दो लाख रूपये की राशि का चैक प्रदाय किया। श्री मंगल सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत करने  और चिरौंजी लाल के निवास पर शौचालय निर्माण के अधिकारियों को नर्देश दिए।
   गृह मंत्री ने कहा कि ग्राम हतलव में 64 हितग्राहियों को पेंशन प्रदाय की जा रही है। इसी प्रकार संबल योजना के तहत् 303 हितग्राहियों को पंजीकृत कर, हतलव में 126 हितग्राहियों को नवीन आयुष्मान कार्ड, 289 परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाये गए है। जबकि 303 परिवारों को पात्रता पर्ची दी जायेगी।
   गृह मंत्री ने मेढ़बंधान योजना के तहत् 103 हितग्राहियों को कुल 28 लाख 84 हजार रूपये की सहायता, कपिलधारा कूप योजना के तहत् 39 हितग्राहियों को 97 लाख 50 हजार की सहायता और नंदन फलोदान योजना के तहत् 3 हितग्राहियों को बगीचा लगाने हेतु 4 लाख 89 हजार रूपये की सहायता प्रदाय की।
   कार्यक्रम को करैरा के पूर्व विधायक श्री जसमंत जाटव, पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, श्री विपिन गोस्वामी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुधौलिया, श्री संतोष लशकरी, श्री बृजेश यादव, श्री अतुल भूरे चौधरी, श्री कल्ला यादव, सुश्री क्रांति राय, श्री मंगल परिहार, श्री शिवचरण यादव, श्री हर प्रसाद अहिरवार, श्री सुरेश मांझी, श्री श्रीराम तिवारी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Share This News :