Homeअपना शहर ,slider news,
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने 10 लाख की लागत के कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया के ईदगाह मोहल्ले में 10 लाख की लागत से निर्मित कुशवाह समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि कुशवाहा समाज ने हमेशा से ही नगर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. मिश्र गुरूवार को ईदगाह मोहल्ले में सांसद निधि योजना के तहत् 10 लाख की लागत से बने कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। डॉ. मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुशवाहा समाज हमेशा से नगर के विकास में अपना योगदान देता रहा है। उनकी हर प्रकार की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। डॉ. मिश्र ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष अप्रैल माह में सामुदायिक भवन की बाउण्ड्रीबॉल हेतु राशि उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि पुनः एक माह पश्चात् समाज के सभी लोगों के साथ बैठकर चर्चाकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
    à¤•ार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, श्री बाल कृष्ण कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, डॉ. रामजी खरे सर्वश्री घनश्याम बाबू, रघुवीर कुशवाहा, समीर कुशवाहा, महेन्द्र कुशवाहा, जानकी कुशवाहा, अमन सिंह कुशवाहा, अजय कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, राजू कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, संगम कुशवाहा, विपिन गोस्वामी, प्रशांत ढेंगुला, योगेश सक्सैना, अतुल भूरे चौधरी, जीतू कमरिया, पुष्पेन्द्र रावत सहित अन्य लोग  उपस्थित थे।

Share This News :