Homeअपना शहर ,slider news,
भाण्ड़ेर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी - डॉ. मिश्र

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि भाण्ड़ेर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। क्षेत्र का विकास सभी के सहयोग से किया जायेगा। भाण्ड़ेर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिमाह दौरा कर लोगों की समस्याओं का भी निराकरण किया जायेगा।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. मिश्र शुक्रवार को भाण्ड़ेर विकासखण्ड़ के ग्राम सदका में दो करोड़ की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को  मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया, पूर्व विधायक श्री आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया, पूर्व विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि भाण्ड़ेर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जो काम अधूरे रह गए थे उन्हें शीघ्र पूरा कराया जायेगा। भाण्ड़ेर विधानसभा उपचुनाव में जो वादे किए गए थे उन सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा वे डबरा, दतिया, भोपाल में उपलब्ध रहेंगे।  
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि आज 1 करोड़ 51 लाख 36 हजार की लागत की 5 गौ-शालाओं का भूमिपूजन किया गया है। जिसकी प्रत्येक की लागत 37 लाख 84 हजार रूप्ये है जिसमें नौगुवा, विण्ड़वा, तिघराकलां और टौरी शामिल है। जबकि 52 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित लहार हवेली एवं सदका गौ-शाला का लोकार्पण भी किया गया है। इन गौ-शालाओं की सुविधा मिलने से क्षेत्र में अवारा मवेशियों को रखने की सुविधा प्राप्त होगी। जिससे सड़कों पर पशु दुर्घटना में भी कमी जायेगी।
    à¤—ृह मंत्री ने मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत् 22 हितग्राहियों को कुल 50 लाख की राशि के स्वीकृत ई-भुगतान के आदेश मृतकों के परिजनों को भी वितरित किए। इस दौरान उन्होंने तीन हितग्राहियों को दो-दो लाख रूपये की सहायता राशि भी प्रदाय की।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी पार्टी देश में वसुधैव कुटुम्बकम् के सिद्धांत का पालन करते हुए सभी समाज के लोगों को साथ लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में तीन किसान कानून बनाए गए है जिनका लाभ सीधा किसानों को मिलेगा। कानून के तहत् किसानों को जहां उनकी उपज का वाजिब दाम मिलेगा वहीं वे कृषि मंड़ी एवं अन्य स्थानों पर भी अपनी उपज बेच सकेंगे।
    à¤•ार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रक्षा सिरौनिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता के आर्शीवाद एवं गृह मंत्री डॉ. मिश्र के प्रयासों का ही परिणाम है आज उन्हें भाण्ड़ेर क्षेत्र की जनता का दोबारा सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो कार्य अधूरे पड़े हुए थे अब उन कार्यो में गति आयेगी और समय पर पूर्ण होंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, श्रीमती यशोदा परिहार सर्वश्री जगदीश यादव, गोपाल शर्मा, श्रीमती किरण गुप्ता, राजवीर संतोष तिवारी लश्करी, अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा परमार, बल्ले रावत, अमित महाजन, चिमन यादव, रामबहादुर सिंह गुर्जर, प्रवीण पाठक, सनत पुजारी, संजीव सिंहसहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम भाण्ड़ेर श्री अरविन्द सिंह माहौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री संतोष तिवारी लश्करी ने गृह मंत्री का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।  
 

Share This News :