Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
श्रीमन्त सिंधिया के प्रयास रंग लाए, आज होगा ग्वालियर मेला का शुभारंभ

ग्वालियर : श्रीमन्त माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला का विधिवत भव्य शुभारंभ समारोह कल रविवार, 07 फरवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सदस्य श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा। यह जानकारी श्रीमन्त माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री महेन्द्र भदकारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता श्री अनिल पुनियानी एवं सचिव श्री महेश मुदगल ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मप्र के परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री ओपीएस भदौरिया, सुरेश राठखेड़ा, पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

   à¤¶à¥à¤°à¥€à¤®à¤¨à¥à¤¤ माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री महेन्द्र भदकारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता श्री अनिल पुनियानी एवं सचिव श्री महेश मुदगल ने सभी मेला व्यापारियों एवं ग्वालियरवासियों की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति ह्दय से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल के झंझावात के बाद श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया के भागीरथी प्रयासों से ही ग्वालियर व्यापार मेला का विधिवत शुभारंभ सुनिश्चित संभव हुआ है। श्रीमन्त सिंधिया पहले ही दिन से इस बात के लिए सतत प्रयत्नशील रहे कि ग्वालियर मेला का शुभारंभ समय पर हो तथा ग्वालियर मेला के निर्विध्न आयोजन की परंपरा में कोई बाधा नहीं आए, तमाम अवरोध आए लेकिन श्रीमन्त सिंधिया के प्रयास रंग लाए और ग्वालियर मेला का आयोजन कल होने जा रहा है। श्री महेंद्र भदकारिया व श्री अनिल पुनियानी,महेश मुदगल,उमेश उप्पल,कल्ली पंडित,बब्बन सेंगर,r s भदौरिया, सुरेश हरियाणी,अनुज सिंह,रिंकू कैनने कहा कि श्रीमन्त सिंधिया इसी प्रकार ग्वालियर के सभी व्यापारियों व ग्वालियरवासियों के हितों की रक्षा करते रहेंगे। ग्वालियर मेला व्यापारी संघ ने ग्वालियर मेला का आयोजन तय कराने के लिए व्यापारी संगठन कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र जैन के प्रति भी तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

Share This News :