Homeअपना शहर ,slider news,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा व सांसद सिंधिया धार्मिक यात्रा पर

ग्वालियर। प्रदेश के गृह , जेल एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ११ मार्च को धार्मिक यात्रा पर रहेंगे। श्री सिंधिया बुधवार की शाम ग्वालियर आयेंगे, जबकि गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बुधवार को अपरान्ह तीन बजे ग्वालियर सिविल एयरपोर्ट से देहरादून (उत्तराखंड)के लिये प्रस्थान करेंगे और देहरादून से हरिद्वार पहुंच कर कुंभ के मेला में शाही स्नान करेंगे, और ११ मार्च को सुबह १० बजे हरिद्वार से देहरादून के लिये प्रस्थान करेंगे, वहां से ग्वालियर दोपहर १२ बजे आयेंगे तथा दोपहर सवा बजे डबरा निवास पर पहुंचेंगे।
श्री सिंधिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार की शाम ग्वालियर आयेंगे और यहां आगमन के पश्चात कैं. महाराज माधवराव सिंधिया की ७६ वीं जयंती के मौके पर रात साढे आठ बजे छत्री में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अगले दिन ११ मार्च को श्री सिंधिया सुबह ०८:४५ बजे कोटेश्वर मंदिर ११:१५ बजे धूमेश्वर शिव मंदिर एवं ०२:३० बजे रावतपुरा सरकार पहुंच कर पूजा व दर्शन करेंगे। इसके साथ ही सिंधिया शाम को ५ बजे हरीशंकर पुरम पहुंच कर संघ के वरिष्ठ नेता यशवंत इंदापुरकर से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे, तत्पश्चात भाजपा नेत्री श्रीमती स्व. प्रमिला वाजपेयी के निवास पर पहुंच कर परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद एक घंटे जयविलास पैलेस में विश्राम करने केे बाद ०७:४५ बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंच कर शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली प्रस्थान करेंगे। (रिपोर्ट सुरेश शर्मा)

Share This News :