Homeअपना शहर ,slider news,
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर -दो छात्रों की मौके पर मौत ,घरों में पसरा मातम

 à¤—्वालियर .आखिरी पेपर शुरू होने के चंद मिनट पहले 2 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों स्कूल से बाइक की टेस्ट ड्राइव के लिए निकले थे। स्कूल वापस आते, उसके पहले ही एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी और सार्वजनिक शौचालय से जा टकराई। दोनों दीवार से टकरा गए। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों छात्र अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। वे KV-1 (केंद्रीय विद्यालय ) में क्लास 9वीं के छात्र थे। घटना ग्वालियर के थाटीपुर होटल रमाया के पास सोमवार सुबह की है। à¤‡à¤¸ ह्रदय बिदारक घटना की ख.बर जिसने भी सुनी ,उसकी ऑंखें नम हो गईं. दोनों परिवारों में मातम पसरा रहा ,परिवारजन की हालत बदहवास थी .राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस के साथ ही DSP à¤Ÿà¥à¤°à¥‡à¤«à¤¿à¤• नरेश अन्नोटिया मौके पर पहुंचे। छात्रों के शवों को डायल 100 से अस्पताल के लिए रवाना किया, à¤œà¤¹à¤¾à¤‚ उनका पीएम कराया गया ,इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए . à¤Ÿà¤•्कर मारने बाले अज्ञात बाहन चालक को पुलिस पकड़ नहीं पाई है.

   à¤œà¤¾à¤¨à¤•ारी के अनुसार à¤¥à¤¾à¤Ÿà¥€à¤ªà¥à¤° न्यू जीवाजी नगर निवासी दिव्यांशु (17) पुत्र राकेश सोलंकी KV-1 (केंद्रीय विद्यालय  ग्वालियर .) में 9वीं का छात्र है। सोमवार को उसकी आखिरी परीक्षा थी। रोजाना की तरह वह साइकिल से पेपर देने निकला था। दिव्यांशु के पिता सरकारी स्कूल में टीचर हैं। वह ठीक 8 बजे वह स्कूल पहुंच गया। इसी समय उसका साथी गुढ़ा नादरिया की माता के पास निवासी आशीर्वाद (17) पुत्र ओमप्रकाश राजपूत बाइक MP07ND-6046 से स्कूल के गेट पर पहुंचा। आशीर्वाद के पिता सेना से रिटायर्ड मेजर हैं।

स्कूल में 8.20 बजे एंट्री का टाइम था। इस पर दिव्यांशु ने आशीर्वाद से कहा, वह उसकी बाइक की टेस्ट ड्राइव लेना चाहता है। इसके बाद दोनों स्कूल के बाहर से ही टेस्ट ड्राइव पर निकल गए। आकाशवाणी से मेला सूर्य नमस्कार चौराहा पर पहुंचे। वहां से वापस स्कूल के लिए लौट रहे थे। बाइक दिव्यांशु चला रहा था, वह स्पीड में था। वह रमाया होटल के सामने थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी और सड़क किनारे बने सार्वजनिक शौचालय की दीवार से जा टकराई, जिसमें दोनों छात्रों की मौत हो गई।

माता-पिता बदहवास
हादसे का पता चलते ही माता-पिता व अन्य भी मौके पर पहुंच गए। अपने बेटों को मृत देखकर बदहवास हो गए। अस्पताल में जो भी कर्मचारी आता वे उसके पैरों में गिरकर अपने बच्चों का उपचार करने के लिए कहते रहे। इस दौरान उनके साथ आए लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

दोनों को बाइक चलाने का था शौक
बताया गया है कि दोनों ही छात्रों को बाइक चलाने का शौक था। आज भी वे सुबह आठ बजे स्कूल पहुंच गए थे, लेकिन स्कूल में एंट्री सुबह 8:20 पर थी तो दोनों बाइक की राइडिंग के लिए निकल गए। रमाया होटल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

टाइल्स पर चिपके थे मांस के टुकड़े, खरोंचकर निकाले ;

सोमवार सुबह सार्वजनिक शौचालय की जिस दीवार से छात्र बाइक समेत टकराए थे, उस दीवार पर गड़े छात्रों के मास्क दर्दनाक मौत की कहानी बयां कर रहे थे। हादसे के समय बाइक की स्पीड करीब 100 या उससे ज्यादा रही होगी। छात्र सार्वजनिक शौचालय की दीवार से इतनी तेजी से टकराए, उनके मुंह और सिर टाइल्स में घुस गए।

छात्रों के मास्क दीवार में ही गड़े रह गए। उनके सिर से मांस के चीथड़े टाइल्स पर जा चिपके। पुलिस ने घटना स्थल से खरोंचकर चीथड़े निकाले हैं। सोमवार सुबह 8.10 बजे हादसा आकाशवाणी के पास होटल रमाया के सामने हुआ। à¤›à¤¾à¤¤à¥à¤° घर ये कहकर निकले थे कि आखिर पेपर है, जल्दी पहुंचना है। उन्हें पता नहीं था, जीवन का आखिरी पेपर हो गया। 

हेलमेट होता, तो शायद बच जाती जान

दोनों छात्रों की उम्र की 18 वर्ष से कम थी, फिर भी उन्हें बाइक दी गई। इसके बाद वे हेलमेट भी नहीं पहने थे। छात्र यदि हेलमेट पहने होते, तो शायद जान बच सकती थी, क्योंकि उनके शरीर पर कहीं भी खरोंच तक नहीं है। जो भी चोट है, वह सिर और मुंह पर है।

मां को नहीं हो रहा विश्वास, बेटा नहीं रहा

जब आशीर्वाद की मां को हादसे का पता लगा, तो वह बेसुध हो गईं। किसी तरह अस्पताल पहुंची, उन्हें बताया गया था कि बेटा घायल है, लेकिन वहां पहुंचकर पता लगा कि बेटे की मौत हो चुकी है। वह बार-बार कह रही थीं, कोई आशीर्वाद को बुला लाओ। दिव्यांशु की मां को दोपहर तक नहीं बताया गया था कि बेटे की मौत हो गई है। दोपहर जब शव लेकर पहुंचे, तो घटना का पता लगा।

जिंदादिल थे दोनों दोस्त

दिव्यांशु और आशीर्वाद दोनों काफी जिंदादिल थे। चार दिन पहले पहले ही उन्होंने अपने दोस्त का जन्मदिन मनाया था। जिसमें सड़क पर ही केक काटकर एक-दूसरे का केक से चेहरा बिगाड़ा था। वो पल कैमरे में भी कैद किया था।

 

Share This News :