Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
रिश्वतखोर जोनल ऑफीसर करोड़ों का मालिक निकला , निगमायुक्त ने किए दो सस्पेंड

ग्वालियर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आज ग्वालियर नगर निगम के एक जोनल आफीसर और उसके सहायक को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडा है। यह रिश्वत आरोपी आफीसर ने प्लाटिंग का मामला सुलटाने के एवज में मांगी थी।

ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम के जोनल आफीसर मनीष कन्नौजिया और उसके सहायक टाइम कीपर इंदर सिंह को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये इनके शारदा विहार स्थित कार्यालय से इन्हें पकडा है। पता चला है कि आफीसर ने प्लाटिंग का काम करने वाले अनूप कुशवाह से 3 लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत भटकेडी ग्राम में एक प्लांटिंग के मामले का निबटारा करने के एवज में मांगी गई थी। हालांकि बाद में मामले का निबटारा करने का सौदा 2 लाख रूपये में तय हुआ था। बताया जाता है कि जोनल आफीसर मनीष कन्नौजिया लगातार फरियादी अनूप को निबटारा करने के लिये परेशान कर रहे थे, जब आज रिश्वत की पहली किश्त 50 हजार रूपये देने अनूप कुशवाह उनके शारदा विहार कार्यालय पहुंचा तो वैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड लिया। पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि ईओडब्ल्यू की कार्रवाई शारदा विहार में जारी है। दोनों अफसरों से पूछताछ हो रही है। वहीं डीजी ईओडब्ल्यू भोपाल अजय शर्मा ने कहा कि आरोपी अधिकारियों के यहां अनुपातहीन संपत्ति की भी जांच की गई है।

करोड़ों की संपत्ति मिली : सर्चिंग के दौरान अभी तक आरोपी के घर से 3 लाख 32 हजार 600 रुपये नकद , 6 तोला सोने के जेबर , चांदी के जेबर ,एक प्लाट की रजिस्ट्री , एल आईसी की पोलसियाँ , एसबीआई के तीन खाते , एटीम कार्ड ओर पंजाब नेशनल बैंक के दो खाते मिले हैं। इसके अलावा एक लॉकर , एक क्रेटा कार ,एक एक्टिवा गाड़ी ओर एक हीरो होंडा साइन मोटरसाइकिल भी जप्त की है ।खबर लिखे जाने तक कार्यबाई जारी है ।निगमायुक्त शिवम वर्मा ने दोनों आरोपीगणों को सस्पेंड कर दिया है ।

 

 

 

 

विवेक कोडातकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के शहर अध्यक्ष नियुक्त 

ग्वालियर। राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता संघ ने ग्वालियर के प्रसिद्ध युवा अभिभाषक और वार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश में पंजीकृत अधिवक्ता विवेक कोडातकर को मंच का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

विवेक कोडातकर की नियुक्ति राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के ओमप्रकाश मिश्रा एवं संगठन मंत्री डॉ. मदनमोहन पांडेय की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रकुमार बलेचा ने की है। 

राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के शहर अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति पर विवेक कोडातकर ने सभी मंच पदाधिकारियों का आभार माना है। उन्होंने कहा कि वह सदैव अधिवक्ताओं के हित के लिये संघर्षरत रहेंगे।

Share This News :