Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
जीडीए की जमीन पर बनाई जा रही अवैध काॅलोनी को किया ध्वस्त

ग्वालियर ।नगर निगम ग्वालियर की सीमांतर्गत बनने वाली अवैध काॅलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगम के अमले द्वारा आज चिरवाई नाके पर बसाई जा रही अवैध काॅलोनी को तोडने की कार्यवाही की गई।

सिटी प्लानर श्री पवन सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही में चिरवाई नाके पर कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा नोटीफाईड भूमि पर काॅलोनी काटने का कार्य किया जा रहा थ जिसकी आज जांच कर काॅलोनी में बने निर्माण को हटाने का कार्य किया गया। कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव, सिटी प्लानर श्री पवन सिंघल, सहायक सिटी प्लानर श्री सतेन्द्र सिंह यादव, भवन अधिकारी श्री बृज किशोर त्यागी, श्री अमित गुप्ता सहित मदाखलत अमला उपस्थित रहा।

Share This News :