Homeअपना शहर ,slider news,
कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संभाग के सभी जिलों में सतर्कता बरतने के संभाग आयुक्त सक्सेना ने दिए निर्देश

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संभाग के सभी जिलों में पूर्ण सतर्कता बरती जाए। कोविड गाइडलाइन का पालन सख्ती से हो, यह सुनिश्चित किया जाए। संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने गूगल मीट के माध्यम से ग्वालियर संभाग के संभाग स्तरीय, जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए हैं।
    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री सक्सेना ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को सचेत करते हुए कहा है कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी की गई गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी जिलों में अस्पताल, ऑक्सीजन, बैड के साथ-साथ सभी आवश्यक व्यवस्थायें चाक-चौबंद की जाएँ। जिला स्तर पर कोविड नियंत्रण के लिये कंट्रोल रूम का प्रभावी क्रियान्वयन हो। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी चिकित्सकों द्वारा आम जनों को कोविड संक्रमण के संबंध में चिकित्सकीय सलाह देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री सक्सेना ने यह भी निर्देशित किया है कि सभी जिलों में यह सुनिश्चित किया जाए कि सार्वजनिक एवं धार्मिक ऐसे सभी कार्यक्रम जिनमें अधिक भीड़ होने की संभावना है उन्हें अनुमति न दी जाए। धार्मिक स्थलों से भी ऑनलाइन दर्शन की सुविधायें आम जनों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। जिन जिलों में पारंपरिक मेले लगते हैं उनमें भी अनुमति प्रदान न की जाए। मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती के साथ हो। उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई भी की जाए।
    à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने सभी कलेक्टरों से अपेक्षा की है कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिये समाज के सभी वर्गों को जोड़कर जिले भर में जन जागृति का अभियान भी चलाया जाए। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र पर भी सतत निगरानी रखकर कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिये ठोस कार्रवाई की जाए।

जल संरचनाओं के संधारण के कार्य हाथ में लिए जाएँ

    à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने समीक्षा बैठक में कहा है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी जिलों में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पर निगरानी रखी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी नल – जल योजनायें चालू स्थिति में रहें यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही सम्पूर्ण जिले में समस्त हैण्डपम्पों के संधारण के लिये विशेष अभियान चलाकर कार्य कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि जिले में पुरानी जल संरचनाओं के संधारण का कार्य भी हाथ में लिया जाए। जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरचनाओं के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कराया जाए। मनरेगा योजना एवं जिला पंचायत की अन्य योजनाओं के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य अधिक से अधिक प्रारंभ कराए जाएँ।

स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करें

    à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने बैठक में सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिये विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। स्व-सहायता समूहों का बैंक लिंकेज कराने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक मदद की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। सभी स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई सामग्रियों को उचित बाजार मिले, इसके लिये भी विशेष प्रबंध किए जाना चाहिए।

कुपोषण निवारण के लिये करें विशेष प्रयास

    à¤®à¤¹à¤¿à¤²à¤¾ एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान सभी जिलों में कुपोषण निवारण के लिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। संभागीय आयुक्त श्री सक्सेना ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी जिलों में चिन्हित कुपोषित बच्चों की विशेष देखभाल कर उन्हें कुपोषण से मुक्ति दिलाने का कार्य निर्धारित समय-सीमा में हो यह सुनिश्चित किया जाए। संभाग के सभी जिलों में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कुपोषण निवारण के लिये जन जागृति हेतु बच्चों के अभिभावकों को आवश्यक जानकारी देने और कुपोषण निवारण के लिये विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया जाए।

समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करें

    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने समीक्षा बैठक में यह भी निर्देश दिए हैं कि किसानों से समर्थन मूल्य पर चना एवं सरसों की खरीदी का कार्य 22 मार्च से प्रारंभ किया जा रहा है। सभी जिलों में खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिये पुख्ता प्रबंध किए जाएँ। अपनी उपज बेचने हेतु केन्द्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशनी न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का अवलोकन करें और सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराएँ।

Share This News :