Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
कोरोना के लिये जारी गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाय :संम्भागीय आयुक्त सक्सेना

ग्वालियर । बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर अहम बैठक 

मोतीमहल स्थित मान सभागार में संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना की अध्यक्षता में हुई । बैठक में संम्भागीय आयुक्त आशीष सक्सेना ने कहा कि राज्यशासन से जारी कोविड नियमों का सख्ती के साथ पालन कराया जाय ।उन्होंने कहा कि मास्क लोग पहने ओर सोसल डिस्टनसिंग का ध्यान रखा जाय ।इसके अलावा भी कई निर्देश दिये ।

बैठक में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एसपी श्री अमित सांघी, जिला पंचायत सीईओ श्री किशोर कान्याल, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ एस एन अयंगर व अधीक्षक जेएएच डॉ धाकड़, एडीएम श्री रिंकेश वैश्य व श्री टी एन सिंह तथा जेडी हेल्थ व सीएमएचओ , सभी इंसीडेंट कमांडर व संबंधित अधिकारी मौजूद हैं।

अस्पताल प्रबंधन अर्थात कोविड संक्रमित मरीजों के लिए विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन व्यवस्था व आईसीयू सहित बेड की उपलब्धता पर बैठक में हो रही है चर्चा।

संभाग आयुक्त व कलेक्टर ने इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिए की अपनी अधीनस्थ टीम व चिकित्सकों को सक्रिय करें।

संक्रमित मरीज का हो प्रॉपर इलाज। एम्बुलेंस का रिस्पोंस टाइम 5 मिनिट हो।

उन्हीं मरीजों को मिले होम आइसोलेशन की अनुमतिB जिनमें मामूली लक्षण हो और घर पर माकूल स्थान हो।

घर पर आइसोलेट मरोजों तक नियमित रूप से दवाएं पहुँचे और चिकित्सकीय सलाह भी मिलती रहे।

Share This News :