Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
अनूप मिश्रा धरने पर बैठे

ग्वालियर (विनय शर्मा)। भाजपा के कद्दावर नेता ,पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद अनूप मिश्रा ने गरीबों और सब्जी कारोबारियों को प्रशासन द्वारा लक्ष्मी गंज सब्जी मंडी से नई मंडी में शिफ्ट किये जाने को लेकर की जा रही तैयारियों के चलते सब्जी मंडी के कारोबारियों ने श्री मिश्रा से मुलाकात कर अपनी समस्या से अबगत कराया था ,दो दिन पहले श्री मिश्रा ने सब्जी कारोबारियों को विश्वाश दिया था कि उनकी हर लड़ाई में उनका साथ देंगे ।श्री मिश्रा आज धरने पर बैठ गए ।उन्होंने कहा कि मैं गरीवों की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटूंगा ओर मेरे दरबार में जो भी व्यक्ति परेशानी लेकर आएगा ,उसके साथ मे खड़ा रहूंगा । ग्वालियर ओर मुरैना में विकास कार्यों के सबाल पर श्री मिश्रा ने कहा कि अभी तक में इसलिये चुप था ,क्योंकि अगर में शुरू में बोलता तो यह सांसद कहते कि अभी हमे समय नहीं मिला है ,अब इन्हें खूब समय मिल गया है और यह बताएं कि कोनसे बड़े प्रोजेक्ट की आधार शिला या लोकार्पण इनके द्वारा किये गए हैं । विकास का पहिया थमा हुआ है ।ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कोई काम नहीं हो रहा है ।छोटी , छोटी समस्यायों से जनता परेशान है ।पीने के पानी के नाम पर करोड़ों रुपये की बर्बादी की जा रही है ,फिर भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुईं है ।

Share This News :