Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
पूर्व विधायक गोयल ने संजीवनी स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

ग्वालियर । देश में कोरोना वैक्सीन बनने से विश्व में देश की छवि मजबूत हुई है और सरकार जनता के लिए निःशुल्क टीकाकरण करा रही है। इसलिए सभी को टीकाकरण कराना चाहिए। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। उक्त बात शनिवार को पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने मुरार क्षेत्र के अंतर्गत तृप्ति नगर स्थित संजीवनी स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण अवसर पर कही।

श्री गोयल ने कहा कि कोरोना काल में भारत सरकार द्वारा की गई पहल और भारतीय कोविड वैक्सीन की विश्व में तारीफ की जा रही है। विश्व के कई देश अब भारत सरकार से वैक्सीन की मांग कर रहे हैं। भारतीय वैक्सीन का टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पात्र कोविड का टीकाकरण अवश्य लगवाएं। इस मौके पर तृप्ति नगर संजीवनी स्वास्थ्य केन्द्र की शानदार व्यवस्थाओं के लिए डाॅक्टरों एवं नर्सों का पुष्प भेंट कर सम्मान किया। 

इस मौके पर भाजपा पूर्व पार्षद शिवराम जाटव जी, पोहप सिंह जी, रमेश कन्नोजिया जी सहित कई कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन का टीका भी लगवाया।

 à¤‡à¤¸ दौरे में उनके साथ जिला उपाध्यक्ष अशोक जादौन, रामकृष्ण मण्डल अध्यक्ष उमेश भदौरिया, प्रेम सिंह मण्डेलिया, पूर्व पार्षद शिवराम जाटव, पूर्व पार्षद पोहप सिंह, अनिल सिसोदिया, आनन्द गुप्ता, जसवंत कमरिया, मोनू कंसाना, पंकज शर्मा, दिनेश शुक्ला, बाबू राठौर, प्रकाश गुर्जर, लक्ष्मीकांत मित्तल, राजेश कुशवाह, राकेश रजक, शोभाराम जाटव, श्रीमती संध्या भिण्डिया, श्रीमती सीमा माहौर, अजय श्रीवास्तव, नरेश लहारिया, सुरेन्द्र व्यास, अनिल माहौर, नीरज कुशवाह, नरेन्द्र खटीक, रामेन्द्र सिंह रामू, सुग्रीव सखवार, संजय लोधी, लाल सिंह बिजौल, जसवंत कैरवार, यशपाल अहिरवार, रमेश कन्नोजिया सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This News :