Homeअपना शहर ,slider news,
अश्विनी नक्षत्र में होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत मंगलबार से , इस बार पूरे नौ दिन मनाया जाएगा पर्व

चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पावन नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो जाती है। इस बार 13 अप्रैल, मंगलवार से नवरात्रि के पर्व की शुरुआत होने जा रही है। 13 अप्रैल को प्रथम और 21 अप्रैल को नवमी तिथि पड़ेगी। इस बार कोई तिथि क्षय नहीं है। नवरात्रि का पावन पर्व पूरे नौ दिनों तक मनाया जाएगा। 

अश्विनी नक्षत्र में होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत

  • इस बार नवरात्रि का प्रारंभ अश्विनी नक्षत्र मे होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार अश्विनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह केतु है और देवता अश्विनी कुमार हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अश्विनी कुमार आरोग्य के देवता हैं। दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक यह योग बन रहा है।

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना तारीख और शुभ मुहूर्त

  • 13 अप्रैल को घटस्थापना की जाएगी। 
  • घटस्थापना का शुभ मुहूर्त- 13 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार, सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक।  à¤…वधि- 04 घंटे 15 मिनट
  • घटस्थापना का दूसरा शुभ मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।

Share This News :